search

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कोहरे में हादसा: कंटेनर की टक्कर से चालक की मौत, चार गाड़ियां पीछे से टकराईं

LHC0088 2026-1-18 07:27:44 views 386
  

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे कैंटर में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर के पीछे चल रही दो कर भी पीछे से घुस गई। हादसे में कंटेनर चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
हादसे के बाद पीछे से घुसे चार वाहन, लगा जाम

हल्द्वानी निवासी कमल सिंह कंटेनर चालक थे। वह शनिवार की रात कंटेनर लेकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह पाकबड़ा क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित लोधीपुर राजपूत गांव के सामने पहुंचे तो आगे चल रहे कैंटर से टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही दो कार भी कंटेनर में पीछे से घुस गई।
पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल

हादसे में चालक कमल सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान कमल सिंह की मृत्यु हो गई। वही करीब एक घंटे बाद पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166581