search

BYD Sealion 7 की जनवरी 2026 से बढ़ जाएंगी कीमतें, मिलती है 82.56 kWh बैटरी और 482km तक की रेंज

cy520520 2025-12-1 22:17:36 views 814
  

BYD Sealion 7 की कीमतों में 2026 से होगी बढ़ोतरी



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच BYD India ने अपनी लोकप्रिय Electric SUV Sealion 7 की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से इस SUV के दाम बढ़ जाएंगे। Sealion 7 को भारत में फरवरी 2025 में लॉन्च किया गया था और यह BMW iX1 LWB, Tesla Model Y, Kia EV6, Hyundai Ioniq 5 और Volvo EC40 जैसी एंट्री-लेवल लक्ज़री इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कीमतें दिसंबर 2025 तक वैलिड

कंपनी ने साफ किया है कि मौजूदा कीमतें उन ग्राहकों पर लागू होंगी जो 31 दिसंबर 2025 से पहले बुकिंग करेंगे। अभी Sealion 7 के Premium वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 48.9 लाख रुपये और Performance वेरिएंट की कीमत 54.9 लाख रुपये है। जनवरी 2026 से कीमतें बढ़ाई जाएंगी, हालांकि बढ़ोतरी कितनी होगी, इसकी जानकारी BYD ने अभी साझा नहीं की है।
भारत में 2,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री

लॉन्च के बाद से ही BYD Sealion 7 भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के अनुसार, अब तक 2,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है, जो इस सेगमेंट में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
BYD Sealion 7: बैटरी, पावर और रेंज

  • Sealion 7 में एक बड़ा 82.56kWh LFP बैटरी पैक मिलता है। यह SUV दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ ऑफर की जाती है। इसके Premium (RWD) में रियर-माउंटेड मोटर मिलता है। यह 313 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी रेंज 482 km तक की है।
  • इसके Performance (AWD) वेरिएंट को दो मोटर (फ्रंट + रियर) के साथ ऑफर किया जाता है। यह मोटर 530 hp की पावर और 690 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी रेंज 456 km तक की है। यह परफॉर्मेंस और रेंज इसे अपनी कैटेगरी में एक दमदार विकल्प बनाते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148642

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com