search

बांका के लोगों का मुझपर विशेष अधिकार है, मैं सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए हूं : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

LHC0088 2026-1-17 23:57:32 views 726
  



संवाद सूत्र, बांका। बिहार की सूचना प्रौद्योगिकी सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जन्मभूमि से कहीं अधिक अधिकार कर्मभूमि का होता है। बांका उनके परिवार की कर्मभूमि रही है। यह भूमि उनके पिता दिग्विजय सिंह और माता पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की तपोभूमि रही है। बांका की धरती से उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक, भावनात्मक और सम्मान से जुड़ा हुआ है। यहां के लोगों के मान-सम्मान में उनके परिवार की ओर से कभी कोई कमी नहीं होगी।


मंत्री शनिवार को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कोई उन्हें जमुई की बेटी कहता है, कोई बिहार की बेटी, लेकिन जितना अधिकार बिहार और जमुई का है, उससे कहीं अधिक अधिकार बांका के लोगों का है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इन्हीं कार्यों का ही परिणाम है कि जनता ने सरकार को प्रचंड बहुमत दिया। आज बिहार राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह को याद करते हुए मंत्री भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि पिताजी की सोच और आदर्श आज भी उनके लिए मार्गदर्शक हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें विरासत में केवल माता-पिता के संस्कार मिले हैं और वही उनके सार्वजनिक जीवन की बुनियाद हैं। उन्होंने दोहराया कि सत्ता नहीं, सेवा उनका लक्ष्य है।


मंत्री ने बताया कि ओढ़नी डैम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में चुना गया है। कनाडा से आए तकनीकी सलाहकार जैक ने देशभर में निरीक्षण के बाद इस परियोजना के लिए ओढ़नी डैम को सबसे उपयुक्त बताया है। यह योजना बांका और बिहार को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। जबकि मंच संचालन कुंदन सिंह ने किया। कार्यक्रम में कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, नप की उपसभापति डा. विनीता प्रसाद, पूर्व सभापति संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार उर्फ विक्की मिश्रा, जदयू नेता द्वारिका मिश्र, पमपम सिंह,राहुल डोकनिया, नितेश सिंह, नीरज सिंह, अनमोल सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पहले मंत्री का विजयनगर चौक से घुड़सवार दलों ने बैंडबाजे के साथ स्वागत किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166575