search

50 मिलियन बैरल तेल की डील, वेनेजुएला से 5.2 अरब डॉलर का क्रूड लेगा अमेरिका: ट्रंप

Chikheang 2026-1-17 23:27:45 views 908
  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला ने अमेरिका को 50 मिलियन बैरल कच्चा तेल देने की पेशकश की है, जिसकी कीमत करीब 5.2 अरब डॉलर है और अमेरिका ने इस सौदे को स्वीकार कर लिया है।

ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला के पास तेल भंडारण की क्षमता सीमित हो गई थी, जिसके चलते उसे तत्काल प्रोसेसिंग के लिए यह तेल देना पड़ा। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के साथ अमेरिका के रिश्ते बेहतर हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है।

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के तेल की पहली खेप करीब 50 करोड़ डालर में बेची है। इस बिक्री से प्राप्त राशि अमेरिका के नियंत्रण वाले बैंक खातों में रखी गई है। ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका की बड़ी तेल कंपनियां वेनेजुएला के जर्जर तेल बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए अरबों डॉलर का निवेश करेंगी, जिससे वहां उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736