search

लालू प्रसाद छोड़ेंगे RJD अध्‍यक्ष का पद! क‍िसके हाथों होगी पार्टी की कमान? 25 को होगा फैसला

cy520520 2026-1-17 20:57:26 views 1254
  

तेजस्‍वी यादव बनाए जा सकते हैं कार्यकारी अध्‍यक्ष।  



राज्य ब्यूरो, पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बहुत संभव है कि उसमें तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने का निर्णय हो।

बैठक में सांगठनिक स्तर पर कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। कुछ वरीय नेताओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई पर भी सहमति बन सकती है। सुप्रीमो लालू प्रसाद का स्वास्थ्य बहुत अधिक सक्रियता की अनुमति नहीं दे रहा।
डॉक्‍टरों की सलाह पर कार्यकारी अध्‍यक्ष का चुनाव

चिकित्सकों ने उन्हें तनाव से परे होकर आराम करने का परामर्श दे रखा है। ऐसे में सांगठनिक गतिविधियों की निरंतरता के लिए कार्यकारी अध्यक्ष की आवश्यकता है।

तेजस्वी स्वाभाविक दावेदार हैं। अभी राजद के लगभग सभी महत्वपूर्ण निर्णय तेजस्वी ही ले रहे हैं। अघोषित रूप से पार्टी की कमान भी वे संभाले हुए हैं, लेकिन संगठन में निर्धारित पद नहीं होने से किसी भी निर्णय की सार्वजनिक घोषणा नहीं कर सकते।

अब जबकि पार्टी-जनों ने उनके नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है और विद्रोह करने वाले किनारे लग चुके हैं, तो लालू चाह रहे कि दल की कमान तेजस्वी के हाथों में सलीके से सौंप दी जाए।

वैसे भी बदली राजनीतिक परिस्थितियों में राजद के लिए अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय होने की विवशता है। समय के हिसाब से संगठन और उसकी नीतियों में परिवर्तन-परिवर्द्धन भी आवश्यक है।

तेजस्वी और उनकी टीम ने इसके लिए कुछ पहल भी की है। कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व मिल जाने के बाद इसे और गति दी जा सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148