search

लखनऊ जंक्शन जाने वाले सावधान! 22 फरवरी तक बदल गया इन ट्रेनों का स्टेशन, देखें लिस्ट

cy520520 2026-1-17 19:27:01 views 850
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्टेशन पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ जंक्शन पर कानकोर्स के निर्माण के लिए प्लेटफार्म दो व तीन पर इंजीनियरिंग ब्लाक की अवधि का विस्तार 19 जनवरी से बढ़ाकर 22 फरवरी तक कर दिया गया है। इस कारण 22 फरवरी तक कई ट्रेनों के टर्मिनल बदल जाएंगे।

12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी 19 जनवरी से 22 फरवरी तक ऐशबाग दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी ऐशबाग से दोपहर 3: 55 बजे चलेगी। बांद्रा से 17, 24, 31 जनवरी, सात व 14 फरवरी को चलने वाली 20921 बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ऐशबाग आएगी।

इस कारण 20922 लखनऊ जंक्शन -बांद्रा एक्सप्रेस 18, 25 जनवरी, एक , आठ एवं 15 फरवरी को ऐशबाग से शाम 5:50 बजे चलेगी। पुणे से 20, 27 जनवरी, तीन, 10 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर दोपहर 2: 20 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

लखनऊ जंक्शन से 21, 28 जनवरी, चार , 11 एवं 18 फरवरी को चलने वाली 12104 लखनऊ जंक्शन -पुणे एक्सप्रेस गोमतीनगर से दोपहर 3: 35 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर होगा। इसी तरह नौ से 22 फरवरी 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस ऐशबाग में यात्रा समाप्त करकेगी।

यह ट्रेन ऐशबाग से शाम 4: 16 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। छपरा से 19 से 25 जनवरी तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर सुबह 7:40 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन 19 से 25 जनवरी तक चलने वाली गोमतीनगर से रात 9: 48 बजे चलेगी।

नौ से 22 फरवरी 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस ऐशबाग के स्थान पर गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी। 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग के स्थान पर गोमतीनगर से नौ से 22 फरवरी तक शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी। नौ से 22 फरवरी तक कासगंज- लखनऊ जंक्शन पैसेंजर ऐशबाग में निरस्त होगी। लखनऊ जंक्शन से नौ से 22 फरवरी तक 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 60 मिनट की देरी से रवाना होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164207