search

संभल में बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मकान और मदरसे को मिला नोटिस, जल्द होगी बेदखली

Chikheang 2026-1-17 19:26:59 views 743
  

पैमाइश करते अध‍िकारी



जागरण संवाददाता, संभल। तहसील क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी में राजस्व विभाग की टीम ने खाद के गड्ढों व खेल मैदान की सरकारी भूमि की पैमाइश की। जहां सीमांकन के दौरान सरकारी भूमि पर एक मकान बना हुआ मिला। जबकि मदरसे का आंशिक कब्जा मिला। ऐसे में दोनों भवन के स्वामियों को नोटिस देने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है।

शनिवार को राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में गांव हजरतनगर गढ़ी पहुंची। टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक व लेखपालों ने आबादी के पास स्थित खेल मैदान के नाम से दर्ज गाटा संख्या 722 की 65 एयर व खाद के गड्ढों के नाम से दर्ज गाटा संख्या 723 की 40 एयर भूमि की पैमाइश का कार्य शुरू किया।

गांव में चिह्नित भूमि के आसपास करीब घंटाभर की पैमाइश के बाद टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे व निर्माण को चिह्नित किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि यहां पर खेल मैदान के नाम से करीब 650 वर्ग मीटर तथा खाद के गड्ढों की करीब 450 वर्ग मीटर भूमि है।

जब पैमाइश की गई तो उसमें मौके पर राशिद नाम के एक व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान का निर्माण तथा मदरसे का गेट व एक छोटे से कमरे का आंशिक कब्जा मिला है। जहां करीब 25 से 30 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध निर्माण पाया गया है। अब धारा 67 के तहत नोटिस देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जिसके बाद बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें- पुलिस के पास नहीं होती 32 बोर की पिस्टल, फिर आलम को गोली किसने मारी? संभल हिंसा का अनसुलझा सच
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168771