search

दो महिलाओं ने सोशल मीडिया दोस्तों की मदद से कराई युवक की हत्या, गिरफ्तार

deltin33 2026-1-17 17:57:03 views 1200
  

युवक की हत्या के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार।  (प्रतीकात्मक)






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई की दो महिलाएं, जिन्हें कथित तौर पर उनके एक पुरुष मित्र ने परेशान किया और धमकी दी, जिसके बाद दोनों महिलाओं ने मिलकर अपने सोशल मीडिया पर जान-पहचान वालों की मदद से उसका मर्डर करवा दिया।

दोनों महिलाएं, रीना और रचिता, ओल्ड पल्लवरम की रहने वाली हैं, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं एक 17 साल के लड़के को हिरासत में लिया है। इस अपराध में शामिल तीन और संदिग्धों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि रीना शादीशुदा है। जांच में पता चला कि दोनों महिलाएं सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं, जहां वे रील्स बनाती थीं और कई पुरुषों से दोस्ती करती थीं। पुलिस ने बताया कि महिलाएं पुरुषों से पैसे भी ऐंठती थीं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीती थीं।
महिलाओं ने सेल्वकुमार को मारने की बनाई योजना

रीना की जान-पहचान सेल्वकुमार से सोशल मीडिया के जरिए हुई और दोनों महिलाएं धीरे-धीरे उसके बहुत करीब आ गईं। सेल्वकुमार, शराब पीने के बाद अक्सर महिलाओं को परेशान करता था और उन्हें दूसरे पुरुषों से संपर्क न रखने की चेतावनी देता था। कथित तौर पर इससे रीना और रचिता को बहुत परेशानी हुई, जिन्हें लगा कि अगल सेल्वकुमार जिंदा रहा तो वह उन्हें कंट्रोल करता रहेगा। इसलिए उन्होंने उसे मारने की योजना बनाई।
सेल्वकुमार मिलने के बहाने बुलाया

बुधवार रात करीब 10 बजे, रीना ने सेल्वकुमार को ओल्ड पल्लवरम के पास मिलने के लिए बुलाया। जब सेल्वकुमार अपनी दोपहिया गाड़ी से उस जगह पहुंचा तो चार आदमी बाइक पर आए और मोचेते लहराता हुए उसका पीछा करने लगे, जिस कारण सेल्वकुमार गिर गया और हमलावर भाग गए।
पुलिस ने दोनों महिलाओं को किया गिरफ्तार

रीना और रचिता ने पीड़ित होने का नाटक किया और चिल्लाते हुए कहा कि लुटेरों ने सेल्वकुमार पर हमला किया है। उन्होंने राहगीरों और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेहोश होने का नाटक भी किया। पुलिस सेल्वकुमार को अस्पताल ले गई, जहां गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई। महिलाओं के सेलफोन की जांच में कई पुरुषों के साथ बड़े पैमाने पर बातचीत का पता चला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614