search

प्रयागराज माघ मेला को लेकर रेलवे भी सक्रिय, Mela Rail Sewa Mobile Aapसे श्रद्धालुओं को मिलेगी पूरी जानकारी

cy520520 2026-1-17 16:26:37 views 810
  

‘मेला रेल सेवा’ मोबाइल एप  



जागरण संवाददाता, रायबरेली : भारतीय रेलवे ने प्रयागराज माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘मेला रेल सेवा’ मोबाइल एप लॉन्च किया है।

यह एप मेला अवधि के दौरान यात्रियों के लिए एक स्मार्ट डिजिटल साथी के रूप में काम करेगा, जिसमें ट्रेन की जानकारी से लेकर मेडिकल सहायता और खोया-पाया केंद्र तक की सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी। इससे संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रयागराज में तीन जनवरी से शुरु माघ मेला 15 फरवरी तक चलेगा। मेला में प्रदेश के दर जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कल्पवास व स्नान के लिए जाते हैं। जिलों के स्टेशनों और ट्रेनों पर क्यूआर कोड चस्पा किया गया है।

इसको स्कैन करने पर ‘मेला रेल सेवा’ ऐप से माघ मेला से संबंधित पूरी जानकारी मिल सकेगी। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि यह एप माघ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाएगा। यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

एप के माध्यम से श्रद्धालु मेला स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, उनके स्टापेज, सीटों की उपलब्धता और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की भी पूरी जानकारी मिलेगी। इसमें विश्राम गृह, वेटिंग रूम, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का विवरण शामिल है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी न हो।

एप में मेडिकल सहायता के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। मेला क्षेत्र और रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध चिकित्सक, एंबुलेंस सेवाओं और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी मिल सकेगी। प्रयागराज के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों की जानकारी, प्रवेश और निकास द्वार, आसपास के मार्ग भी दर्शाए गए हैं। यदि मेला में किसी श्रद्धालु का सामान छूट जाए तो वह एप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148