search

रायबरेली में को चोरों ने बंद घर बनाया निशाना, मकान से नकदी और सात लाख का सामान उड़ाया

LHC0088 2026-1-17 15:26:30 views 681
  



संवाद सूत्र, बछरावां (रायबरेली)। पश्चिम गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। बेखौफ चोर आलमारी का ताला तोड़ 15 हजार नकदी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। करीब एक सप्ताह बाद परिवारजन वापस लौटे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी प्रमोद दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पूजा बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। पूजा ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी को बच्चों को लेकर लखनऊ स्थित अपने मायके गई थीं। शुक्रवार को जब वह वापस लौटीं। गेट पर लगा ताला खोलने के बाद जब वह घर का दरवाजा खोलने लगीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। स्थानीय लोगों की मदद से वह किसी तरह घर के अंदर पहुंची तो देखा कि सामान बिखरा व आलमारी खुली पड़ी है।

जब उन्होंने सामान की जांच की तो घर में रखी 15 हजार नकदी व लगभग सात लाख रुपये के आभूषण नहीं मिले। मामले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिवारजन व स्थानीय लोगों द्वारा चोरों के छत के रास्ते घर में प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

गांव में चोरी की वारदात से लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अधिकारी रात्रि गश्त को लेकर भले ही कितने दावे करें, लेकिन स्थानीय पुलिस इसको लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566