search

जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को फाइलों-प्रक्रियाओं से मिलेगी मुक्ति, अब पदोन्नति होगी डिजिटल और पारदर्शी

Chikheang 2026-1-17 11:56:42 views 1065
  

सभी राजपत्रित डीपीसी व गैर राजपत्रित कर्मचारियों के विभिन्न कैडरों के लिए विस्तृत वर्क फ्लो को अंतिम रूप दे दिया गया है।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध व पारदर्शी बनाने के लिए जल्द विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया डिजीटल हो जाएगी।

मुख्यसचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सुधार व प्रशिक्षण विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे आनलाइन डीपीसी पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने इस दिशा में अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जोर दिया कि डीपीसी की पूरी प्रक्रिया को सख्ती से तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
डीपीसी पोर्टल सरकारी कर्मचारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

मुख्य सचिव ने कहा कि ऑनलाइन डीपीसी पोर्टल सरकारी कर्मचारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इससे डीपीसी का समय पर आयोजन सुनिश्चित होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी व ऐसी बाधाएं खत्म होंगी जो अकसर कर्मचारियों की करियर प्रगति को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह डिजिटल व समयबद्ध प्रणाली न केवल कार्यकुशलता व जवाबदेही बढ़ाएगी, अपितु फाइलों व बार-बार की प्रक्रियाओं से मुक्ति दिलाकर कर्मचारियों को भी सुविधा प्रदान करेगी।

विभाग की आयुक्त सचिव शबनम शाह कामिली ने पोर्टल के विकास की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल राजपत्रित पदों के लिए जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के माध्यम से व गैर राजपत्रित पदों के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों के माध्यम से डीपीसी करने हेतु तैयार किया जा रहा है।
ऑनलाइन विजिलेंस क्लीयरेंस सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा

उन्होंने बताया कि इस प्लेटफार्म को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (पोर्टल व इ-ऑफिस के साथ जोड़ा जा रहा है। दक्षता व पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इसे ऑनलाइन विजिलेंस क्लीयरेंस सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि जेकेपीएससी व संबंधित प्रशासनिक विभागों के माध्यम से होने वाली सभी राजपत्रित डीपीसी व गैर राजपत्रित कर्मचारियों के विभिन्न कैडरों के लिए विस्तृत वर्क फ्लो को अंतिम रूप दे दिया गया है।

मुख्य सचिव को पोर्टल का लाइव डेमो भी दिया गया। इसमें निर्धारित प्रक्रियाओं व समय-सीमाओं को प्रदर्शित किया  गया। इस पोर्टल के माध्यम से वरिष्ठता सूची, भर्ती नियम, एजेंडा, विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट, कार्य एवं आचरण रिपोर्ट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज आनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736