search

फाजिल्का: रास्ते के झगड़े ने ली बुजुर्ग की जान, पांच पर हत्या का केस दर्ज

LHC0088 2026-1-16 22:57:09 views 919
  

रास्ते के झगड़े ने ली बुजुर्ग की जान। सांकेतिक फोटो



संवाद सूत्र, जलालाबाद। जिले के गांव लमोचड़ कलां में रास्ते को लेकर हुए झगड़े में घायल बुजुर्ग की बठिंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक कश्मीर सिंह (68 वर्षीय) के बेटे राज सिंह ने बताया कि वह गांव लमोचंड़ कलां के रहने वाले हैं। तीन जनवरी को रास्ते को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनके घर में घुसकर उनसे मारपीट की। इस झगड़े के दौरान उनके करीब पांच लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसके पिता की हालत गंभीर देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया गया था।

बठिंडा में इलाज के दौरान उसके पिता कश्मीर सिंह की मौत हो गई। थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ शिमला रानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव लमोचड़ कलां में गली के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक गुट की एमएलआर मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस झगड़े के बाद कश्मीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसमें हत्या की धारा जोड़ते हुए केस रजिस्टर कर जांच की जा रही है। पुलिस ने मलकीत सिंह, प्रिंस सिंह, कीरत सिंह, हरमेश सिंह व विद्या बाई पर मामला दर्ज कर केस में हत्या की धाराएं जोड़ी जा रही हैं। इनमें से मलकीत सिंह व प्रिंस को गिरफ्तार किया जा चुका है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166525