search

8 साल पहले लीची तोड़ने गए कृष्ण मोहन को हो गया था प्यार, गांव वालों ने मंदिर में कराई शादी; पत्नी -तीन बच्चों की हत्या

LHC0088 2026-1-16 12:27:08 views 791
  

सांकेतित तस्वीर



संवाद सहयोगी, तेतरिया(पूर्वी चंपारण)। राजेपुर थाना की नुनीमल पंचायत स्थित भेलुआहा वार्ड संख्या-एक दलित बस्ती निवासी स्वर्गीय जय राम साह की बेटी ममता व उनके तीन बच्चों की नृशंस हत्या के बाद गांव में मातम है। गांव के लोग बताते हैं करीब आठ साल पहले यहां लीची तोड़ने आए मुजफ्फरपुर के पीयर थाना के बगाही निवासी कृष्ण मोहन कुमार को ममता से प्यार हो गया।  

बाद में गांव के लोगों ने स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करा दी। इस बीच ममता को आदित्य, अंकुश व कृति तीन संतानें हुईं। ससुर व ननद से अनबन के कारण वह गांव की जगह पति संग शहर में रहती थी। पति ऑटो चला कर परिवार चलाता था।
पत्नी और बच्चों को खोजने ससुराल भी गया था  

इस बीच दस जनवरी की बच्चों समेत ममता के गायब होने की घटना के बाद उसे खोजते हुए कृष्ण मोहन राजपुर के भेलुआहा अपनी ससुराल 11 जनवरी को आया। इस दौरान बदमाशों ने उसके फोन पर कॉल किया तो वह कल उसकी चचेरी सरहज चिंता देवी ने उठाया। फोन करने वालों ने उसे गालियां दी। वह धमकी दे रहा था कि पुलिस को कुछ बताया तो बुरा अंजाम होगा।
फोन करने वाला दे रहा था गाली

उसके बाद फिर दूसरा काम आया इस बार मृतक की भतीजी मुस्कान कुमारी ने बात हुई। उसने बताया कि फूफा ने मोबाइल हमें दिया तो मैंने बात की। फोन करने वाला गाली दे रहा था। कह रहा था कि हम उससे शादी करेंगे, नहीं छोड़ेंगे। इसे घुमाने के लिए तुम्हारे गांव ले आएंगे। फूफा ने आग्रह किया कि कम से कम हमारा बच्चा को तो लौटा दो।

गांव के विजय कुमार ने बताया कि इस घटना में ममता के ससुर और उसके ननद का हाथ है। चचेरी भाभी राधिका ने बताया कि वह छठ में डेढ़ माह तक यहीं थी। अपहरण की सूचना मिली थी, लेकिन कैसे कहां गई, इसकी जानकारी यहां के लोगों को नहीं है।
मां और पिता की हो चुकी है मौत

ग्रामीण के अनुसार ममता के पिता जय राम साह और मां ननकी देवी की मौत हो चुकी है। वह चार भाई और तीन बहनें हैं। सिकंदर साह और अकिंदर साह बालिग है। सिकंदर डेढ़ माह पहले गुजरात व अकिनदर पुणे गया है। राजा कुमार (15) और राजू 10 साल के हैं। घटना की सूचना पर छोटे भाई-बहन व भाभी प्रीति देवी और मुस्कान कुमारी के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166507