21 फैकल्टी विश्व के दो प्रतिशत विज्ञानियों में शामिल
जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना के 21 प्राध्यापक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया और एल्सेवियर द्वारा जारी की गई है, जो विज्ञानियों के अनुसंधान प्रकाशन, उद्धरण, एच इंडेक्स, सह-लेखक समायोजन और बिब्लियोमेट्रिक जैसे मानकों पर आधारित है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों में आइआइटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह और डीन एकेडमिक सह कुलसचिव प्रो. अवलेन्द्र कुमार ठाकुर भी शामिल हैं। आइआइटी पटना के अनुसार यह वैश्विक सूची विज्ञानियों के अनुसंधान प्रकाशन, उद्धरणों (साइटेशन ), एच इंडेक्स, सह-लेखक समायोजन, बिब्लियोमेट्रिक आदि मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें स्कोपस डेटाबेस की व्यापक जानकारी का उपयोग किया गया है।Indian Bank SO Recruitment 2025, Indian Bank SO Recruitment, www,indianbank,in, SO Recruitment, Indian bank so vacancy, Indian bank so vacancy 2025, Indian bank so vacancy notice
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2021 की सूची में आइआइटी पटना के 13 प्राध्यापक शामिल थे। 2022 में 12 तथा 2023 में 14 प्रोफेसर सूची में स्थान बनाने में सफल रहे। आइआइटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि आइआइटी पटना परिवार के लिए गर्व की बात है। यह हमारे संस्थान के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि 21 संकाय सदस्य विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की सूची में शामिल हुए हैं। यह हमारी शिक्षा और अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का प्रमाण है। हम भविष्य में और भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए तत्पर हैं।
सूची में शामिल प्रोफेसर
- 1. प्रो. टीएन सिंह: पृथ्वी विज्ञान एवं सिविल इंजीनियरिंग
- 2. प्रो. अवलेन्द्र कुमार ठाकुर: भौतिकी
- 3. डा. रिचा चौधरी: मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान
- 4. डा. प्रतिभामय सी दास: गणित
- 5. डा. सुरजीत कुमार पाल: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- 6. डा. श्रीपर्णा साहा: कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
- 7. प्रो. नवीन कुमार निश्चल: भौतिकी
- 8. डा. मनोरंजन कर: भौतिकी
- 9. डा. उदित सतीजा: विद्युत इंजीनियरिंग
- 10. डा. रंजन कुमार बेहरा: विद्युत इंजीनियरिंग
- 11. प्रो. कराली पात्रा: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- 12. डा. अनुप कुमार केशरी: धातुकर्म एवं सामग्री इंजीनियरिंग
- 13. प्रो. मनबेंद्र पाठक: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- 14. डा. ऋषि राज: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- 15. डा. सुधीर विष्णु जयाराम कुमार: विद्युत इंजीनियरिंग
- 16. डा. सौम्य जे राय: भौतिकी
- 17. डा. देबजित शर्मा: रसायन विज्ञान
- 18. डा. दया सागर गुप्ता: विद्युत इंजीनियरिंग
- 19. डा. अनिर्बन भट्टाचार्य: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- 20. डा. महेशकुमार एच कोलेकर: विद्युत इंजीनियरिंग
- 21. डा. आसिफ इकबाल: कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
|