search

हिमाचल में गरमाई सियासत! विक्रमादित्य सिंह को मिला शिक्षा मंत्री का साथ, अफसरों पर बयान मामले में CM से हस्तक्षेप की मांग

LHC0088 2026-1-16 11:56:48 views 461
  

विक्रमादित्य सिंह को मिला शिक्षा मंत्री का साथ (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, शिमला। राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा यूपी-बिहार के अधिकारियों को लेकर दिए बयान से हिमाचल की सियासत गरमाई हुई है। कई मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान से किनारा कर गए, लेकिन अब शिमला जिला से संबंध रखने वाले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उनका साथ दिया है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह काबिल मंत्री हैं। मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्हें सभी शंकाओं को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए, ताकि सारी स्थिति स्पष्ट हो।
\“सभी अधिकारियों का बराबर योगदान\“

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में आईएएस, आईपीएस व आईएफइस जैसे सभी अधिकारियों का योगदान है। महज एक बयान को लेकर उन्हें बांटा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ये परिवार की बात, इस मसले को कैबिनेट में ले जाने की जरूरत नहीं है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि जहां तक नकारात्मक सोच की बात है इसे ऑल इंडिया कैडर तक सीमित रखने की जरुरत नहीं है। नकारात्मक सोच के अधिकारी यहां भी मिल जाएंगे, जिनका संबंध हिमाचल से ही है।
सरकारी स्कूलों के बच्चे एक्सपोजर विजिट पर रवाना

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया है। इस यात्रा के अंतर्गत बच्चों को चंडीगढ़, अमृतसर और वाघा बॉर्डर जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इस दल में कुल 156 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 96 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, स्पेशल एजुकेटर्स, समावेशी शिक्षा के अधिकारी तथा अन्य शामिल हैं। यह एक्सपोजर विजिट 15 से 18 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।
विधानसभा सचिवालय का किया दौरा

इन बच्चों ने 16 जनवरी को सुबह हिमाचल विधानसभा सचिवालय का दौरा किया। यहां बच्चे विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और प्रशासनिक ढांचे के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। चंडीगढ़ पहुंचने पर बच्चे छतबीड़ जू (Chhatbir Zoo) का भ्रमण कर वहां विभिन्न वन्य प्राणियों को नजदीक से देखेंगे।

इसे साथ ही जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा वन्य जीवन के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। चंडीगढ़ में इनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166496