search

संजय और करिश्मा कपूर के तलाक केस में कैसे हुआ था सैटलमेंट? प्रिया कपूर ने मांगे दस्तावेज, आज SC में सुनवाई

Chikheang 2026-1-16 07:57:04 views 629
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी विरासत को लेकर हाईकोर्ट में मामाला चल रहा है। संजय कपूर की पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनका 2016 में तलाक हो गया। संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में 2016 में हुए तलाक के दस्तावेज की कॉपी मांगी हैं।

प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में यह अपील नवंबर 2025 के आखिरी दिनों में दायर की थी। हाई कोर्ट के निषेधाज्ञा पर आदेश सुरक्षित रखने से तीन दिन पहले प्रिया कूपर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इस मामले की सुनवाई अब आज शुक्रवार, 16 जनवरी को होनी है।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक

करिश्मा और संजय कपूर के तलाक के विवरण और समझौते की शर्तें केवल इन दोनों को ही उपलब्ध कराए गए थे। 2016 में इस तलाक की हाई-प्रोफाइल सुनवाई हुई थी, जो कि न्यायाधीश के कक्ष में समाप्त हो गई थी। करिश्मा और संजय कपूर के बीच तलाक का समझौता दोनों की आपसी सहमति से हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की तरफ से दिए गए सहमति शर्तों को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। इसके मुताबिक उनके दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी। वहीं उनके अलग रह रहे पति संजय कपूर को बच्चों से मिलने का अधिकार दिया गया था।
संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद

करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर पिछले साल जुलाई में उद्योगपति की मृत्यु के बाद विरासत को लेकर विवाद में उलझे हुए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रिया कपूर के दिल्ली हाईकोर्ट में प्रस्तुत वसीयत के डिजिटल रिकॉर्ड में कई खामियों की ओर भी इशारा किया है।

यह भी पढ़ें- \“क्रिएटिव लोगों के पास पावर...\“AR Rehman ने बॉलीवुड में काम न मिलने के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

यह भी पढ़ें- दिवाला कार्यवाही में आरडब्ल्यूए को दखल का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करने का आदेश बरकरार रखा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661