search

हांड कंपाने वाली ठंड से कांप उठी दिल्ली, भयंकर कोहरे की चपेट में पूरा NCR; ट्रेनें-उड़ानें भी प्रभावित

LHC0088 9 hour(s) ago views 393
  

दिल्ली में छाया घना कोहरा। एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में आज शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच भयंकर कोहरा नजर आया। कोहरा इतना ज्यादा है कि दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो रही। उधर, तापमान भी लगातार गिर रहा है, जिस वजह से पूरा एनसीआर सर्दी से जकड़ा हुआ है।  

आज सुबह 6 बजे कोहरे में पालम में 800 m और सफदरजंग में 700 m विजिबिलिटी बताई गई, जबकि सात बजे पालम में स्थिति भयंकर हो गई। पालम में सुबह सात बजे मध्यम कोहरे में 350m विजिबिलिटी देखी गई। वहीं, 7:30 बजे घना कोहरा छाए रहने से 150 m विजिबिलिटि बताई गई।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से यातायात पूरी प्रभावित हुआ है। जहां दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो उड़ानों पर असर पड़ा है। उधर, हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।

दिल्ली-एनसीआर को ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है। आज भी दिल्ली और आसपास के शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। दिल्ली का औसत एक्यूआई आज सुबह 350 के पार रिकॉर्ड किया गया।  
आज कहां कितना रहा AQI

आनंदविहार   दिल्ली      354

आलीपुर     दिल्ली         331

आया नगर दिल्ली          305

बवाना दिल्ली                  363

बुराड़ी  दिल्ली              325

चांदनी चौक  दिल्ली  370

इंदिरापुरम गाजियाबाद             295

लोनी   गाजियाबाद                   410

वसुंधरा गाजियाबाद                    409

नोएडा सेक्टर 125  -    341

नोएडा सेक्टर - 62 -  330

गुरुग्राम        330

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के शहरों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Noida Weather Update: देश में सबसे प्रदूषित रहा नोएडा, दो दिन घने कोहरा का येलो अलर्ट; बारिश को लेकर आया नया अपडेट

दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकॉर्ड की गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो जनवरी 2023 के बाद सबसे कम है। पालम में पारा 2.3 डिग्री तक गिर गया, जो 2010 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151057

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com