search

ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं यात्रा! सोनपुर मंडल की टीम कर रही टिकट चेकिंग, 2.78 करोड़ का जुर्माना वसूला

Chikheang 2025-11-2 04:06:24 views 1245
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सूत्र, नयागांव। सोनपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल की टिकट चेकिंग टीम ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलााया।

चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। निरंतर कार्रवाई और सतर्क निगरानी के परिणामस्वरूप मंडल ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर से अब तक कुल 47,898 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2,78,49,996 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है।

वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 4,56,088 मामलों में कार्रवाई कर 30,53,07,965 रुपये प्राप्त किए गए हैं।

रेल प्रशासन ने बताया कि यह सफलता मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण के कुशल नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के मार्गदर्शन में टिकट चेकिंग टीमों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित टिकट जांच के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि सभी यात्री नियमों का पालन करते हुए सही टिकट लेकर ही यात्रा करें।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953