search

Bihar Weather Today: बिहार में धूप ने बढ़ाया तापमान, सुबह-शाम रहेगी कनकनी; 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

LHC0088 2026-1-16 06:56:49 views 721
  

बिहार मौसम ताजा अपडेट। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के मौसम (Bihar Aaj Ka Mausam) में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ के प्रभाव से कनकनी बनी रहेगी।

दिन के तापमान में वृद्धि होने के साथ रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को राज्य के आठ जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज में घना कोहरा छाए रहेगा।

जबकि, पटना सहित आसपास इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के बाद धूप का प्रभाव दिखेगा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर (सबौर) में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित 21 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चार सौ मीटर सबसे कम दृश्यता मोतिहारी में दर्ज किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस से 26.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

पटना का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस एवं 25.7 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। गुरुवार को पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि के आसार है।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166496