search

TDI Mall के सामने तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पॉली कैब कंपनी के दो मैनेजरों की मृत्यु

LHC0088 Yesterday 22:27 views 909
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जासं, आगरा। टीडीआइ माल के पास बुधवार रात बाइक सवारों को बस ने टक्कर मार दी। बस बाइक को 20 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में पॉली कैब इलेक्ट्रिकल कंपनी के दो मैनेजर की मृत्यु हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।  

फतेहाबाद रोड पर टीडीआइ माल के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे बुधवार रात 12:30 बजे तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में बाइक फंस गई। चालक करीब 20 मीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। पुलिस के अनुसार हादसे में बाइक सवार पॉली कैब इलेक्ट्रिकल कंपनी के सेल्स मैनेजर 40 वर्षीय अनिल कुमार निवासी तेली पाड़ा ताजगंज की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एरिया सेल्स मैनेजर 28 वर्षीय हर्षित बिथरिया निवासी राधा कृष्ण विद्या मंदिर लोहिया नगर फिरोजाबाद व साथी कर्मचारी आकाश राठौड़ निवासी तेली पाड़ा ताजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा, जहां डाक्टर ने हर्षित बिथरिया को मृत घोषित कर दिया।

आकाश को स्वजन निजी हास्पिटल में इलाज के लिए ले गए। गुरुवार सुबह मृतकों की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जानकारी उनके स्वजन को दी। हर्षित के चाचा अरविंद बिथरिया ने बताया कि सभी कर्मचारी क्षेत्र में डीलरों से मिलकर वापस लौट रहे थे। हर्षित के पिता सुनील शर्मा फिरोजाबाद में श्री राधा कृष्ण विद्या मंदिर विद्यालय का संचालन करते हैं।

हादसे से अनिल व हर्षित के घर में मातम छा गया। हर्षित का शव देखकर पिता के साथ ही मां आशा शर्मा व बड़ा भाई चेतन बेसुध हो गया। हादसा बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर एकता थाने की तोरा चौकी पर खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150668

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com