search

झारखंड में बदले गए उत्पाद विभाग के अफसर, अरुण मिश्र जमशेदपुर के नए सहायक आयुक्त, देखें पूरी लिस्ट

deltin33 2026-1-15 20:27:07 views 674
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने गुरुवार को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। विभाग के उप सचिव अमर कुमार सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में कोल्हान प्रमंडल पर विशेष ध्यान दिया गया है। जमशेदपुर में नए सहायक आयुक्त की तैनाती पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के सहायक उत्पाद आयुक्त के पद पर अब अरुण कुमार मिश्र की नियुक्ति की गई है। अरुण मिश्र इससे पहले रांची में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।    जमशेदपुर में अब तक तैनात रहे अजय कुमार को यहां से स्थानांतरित कर रामगढ़ भेजा गया है, जहां वे सहायक आयुक्त कार्यालय में बतौर निरीक्षक उत्पाद अपनी सेवा देंगे।  
कोल्हान के अन्य जिलों में भी बदलाव

गुमला के प्रभारी अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज को सरायकेला-खरसावां का नया प्रभारी अधीक्षक उत्पाद बनाया गया है। यहां तैनात सौरभ तिवारी का तबादला धनबाद (निरीक्षक उत्पाद) कर दिया गया है।  

लातेहार के प्रभारी अधीक्षक रंजन तिवारी अब चाईबासा के नए प्रभारी अधीक्षक उत्पाद होंगे। वहीं, चाईबासा में पदस्थापित अरविंद कुजूर को रामगढ़ भेजा गया है।  

निरीक्षकों का फेरबदल और प्रोन्नति जामताड़ा के अशोक कुमार और धनबाद के कुमार सत्येन्द्र का तबादला जमशेदपुर किया गया है, जहां वे निरीक्षक उत्पाद के रूप में कार्य करेंगे। दूसरी ओर, जमशेदपुर में पदस्थापित निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव को प्रोन्नति (Promotion) देते हुए चतरा का प्रभारी अधीक्षक उत्पाद नियुक्त किया गया है।  
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  •     गजेंद्र कुमार सिंह: संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची।
  •     उमा शंकर सिंह: सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची।
  •     संजय कुमार मेहता: सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477554