चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया।
जागरण टीम, भुवनेश्वर/अनुगुल। नुआपड़ा उपचुनाव 2025 की मतगणना समाप्त हो गई है। अंतिम परिणाम के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि एक बार फिर नुआपड़ा में कमल खिल गया है। भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने रिकॉर्ड 83,748 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। 26 राउंड की गिनती के बाद भाजपा ने नुआपड़ा में शानदार प्रदर्शन किया है। 10 साल बाद इस सीट को एक बार फिर भगवा रंग में रंग दिया है। ताजा परिणामों के अनुसार जय ढोलकिया ने 1,23,869 वोट हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार घासीराम माझी को 40,121 वोट मिले, जबकि बीजद उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया को 38,408 वोट प्राप्त हुए।
ढोलकिया का कारवां: खरियार रोड में निकाली विजय शोभायात्रा
बड़े अंतर से मिली जीत के बाद जय ढोलकिया ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ खरियार रोड में विशाल विजय शोभायात्रा निकाली। सड़क पर भगवा पताका, जयकारों और विजय गीतों की गूंज से माहौल उत्सवमय हो उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ ढोलकिया का स्वागत किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भाजपा में जश्न: विधानसभा में संख्या बढ़कर 79 हुई नुआपड़ा में भाजपा की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है। इसने ओडिशा की राजनीति में समीकरण बदल दिए हैं। जीत के बाद भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है, जबकि बीजद की संख्या 51 से घटकर 50 रह गई है। भुवनेश्वर से नुआपड़ा तक भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई है। नुआपड़ा सीट पर भाजपा ने पहली बड़ी जीत 2014 के विधानसभा चुनाव में दर्ज की थी। उस समय भाजपा उम्मीदवार बसंत पंडा ने 55,252 वोट पाकर बीजद उम्मीदवार राजेंद्र ढोलकिया को 9,610 वोटों से हराया था। इसके बाद 2019 में बीजद के राजेंद्र ढोलकिया 65,647 वोट से जीते। उस चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी। लेकिन सिर्फ एक वर्ष बाद हुए इस उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक वापसी करते हुए सीट को अपने नाम कर लिया। 11 नवंबर को हुए मतदान में नुआपड़ा की जनता ने जमकर हिस्सा लिया। कुल 2,54,487 मतदाताओं में से 2,12,385 ने अपने वोट डाले। इनमें 1,03,817 पुरुष मतदाता और 1,08,563 महिला मतदाता थे। कुल मिलाकर 83.45% मतदान हुुआ।
प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
जय ढोलकिया भाजपा 1,23,869
घासीराम माझी कांग्रेस 40,121
स्नेहांगिनी छुरिया बीजद 38,408
अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट
प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
लोचन सिंह माझी निर्दल 2,137
लक्ष्मीकांत टांडी निर्दल 1,322
किशोर कुमार बाघ निर्दल 743
भुवनलाल साहू निर्दल 721
हेमंत टांडी निर्दल 662
चक्रांत जेना निर्दल 529
भक्तबंधु धुरुआ निर्दल 511
रमाकांत हाथी सपा 489
नीता बाघ निर्दल 529
आश्रय महानंद निर्दल 191
सुकधर दंडसेना ओजपा 167
पोस्टल बैलेट के परिणाम पार्टी / श्रेणी प्राप्त मत
भाजपा 112
कांग्रेस 55
बीजद 30
निरस्त 89 |