search

गाजियाबाद में जहरीली हवा से राहत नहीं, वसुंधरा का प्रदूषण मापक यंत्र ही बंद; जिले का AQI रहा 321

cy520520 2026-1-15 17:27:00 views 884
  Pollution-(1)-1768240210216.jpg



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। प्रदूषण मापक यंत्र आए दिन बंद रहते हैं। इससे जिले का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सही दर्ज नहीं हो पाता है। बृहस्पतिवार को भी वसुंधरा का प्रदूषण मापक यंत्र बंद रहा। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से मापक यंत्र बंद हो जाता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार जिले का एक्यूआइ 321 दर्ज किया गया। हवा की गति थोड़ी बढ़ने से दोपहर दो बजे के करीब एक्यूआई में गिरावट आई है। इस दौरान एक्यूआई 280 दर्ज किया गया था।

वहीं लोनी की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। एक्यूआई 399 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम व संजय नगर के लोगों को थोड़ी राहत रही। इन क्षेत्रों की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। साफ हवा तो दूर की बात हवा संतोषजनक श्रेणी में भी नहीं आ रही है। 50 एक्यूआइ कम होने पर ही हवा को साफ माना जाता है।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जा रही है। अधिक धूल वाले इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को एक्यूआई की स्थिति

    क्षेत्र AQI
   
   
   लोनी
   399
   
   
   इंदिरापुरम
   266
   
   
   संजय नगर
   297
   

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे जिम, स्विमिंग पूल और खेल अकादमी पर होगी सख्त कार्रवाई; प्रशासन का आदेश
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164038