search

चीन की तारीफ कर राहुल गांधी बता रहे कांग्रेस की 50 साल की सरकार की नाकामी: ओमप्रकाश राजभर

cy520520 2026-1-15 17:26:58 views 804
  

प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री व सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।- फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री व सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज है। पहले ही बसपा व सपा सरकारों में दंगे व फसाद होते थे। अपराधिक घटनाएं होने पर पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत से चीन के आगे बढ़ने के बयान पर कहा कि वह अपनी पार्टी की 60 साल की सरकार की नाकामी बता रहे हैं।

कासिमाबाद थाना के बेलसड़ी गांव में हुई दीपक राजभर की हत्या के बाद गुरुवार को मंत्री ने घर पहुंचकर शोक जताया और स्वजन व पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का कहना है जो दोषी है उसे चिन्हित कर कार्रवाई की जाय।

किसी निर्दोष को न फंसाया जाए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन के भारत से आगे बढ़ने के बयान पर कहा कि पचास सालों तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही है। वह इस बयान कांग्रेस की नाकामी बता रहे है। प्रदेश में भाजपा सरकार हत्या, लूट व दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़ने के सवाल पर कहा कि जब सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों के समय दंगे होते थे।

कर्फ्यू लगते थे 9 साल में प्रदेश में कही दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में कही कोई अपराधी अपराध करता है तो पुलिस पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई करती है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि भले देर हो लेकिन असली दोषी चिन्हित कर दंडित किया जाय। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती एवं सपा सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, डा. जयनाथ राजभर, सुरेश राजभर, सलिक यादव,जयलाल राजभर, विशाल साहनी, संतोष यादव, छोटेलाल राजभर, सतीश राजभर,राजू राजभर,नंदलाल राजभर आदि उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164038