search

भिवानी के देवास में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही, चार लोगों की जान जाने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज

cy520520 2026-1-15 17:26:57 views 794
  

भिवानी के देवास में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, हिसार। भिवानी जिला के गांव देवास के पास गत रविवार को तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मारने से घायल हुए युवक संजय की बुधवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। तोशाम थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। इस दुर्घटना में दो युवकाें देवास निवासी ईश्वर और नरदीप की पहले मौत हो चुकी है।

बाइक पर सवार चार युवक घायल हुए थे। बता दें कि देवास निवासी ईश्वर, संजय और नारदीप भी मजदूरी का काम करते थे। अनिल भी मजदूरी का काम करता है। रविवार को चारों बाइक पर सवार होकर दोपहर को खेतों में काम करने के लिए गए थे। दोपहर बाद काम समाप्त करने के बाद चारों फिर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जब यह गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

टक्कर लगने के बाद चारों जमीन पर जा गिरे थे। घायल हालत में ग्रामीण उपचार के लिए घायलों को हिसार के निजी अस्पतालों में लेकर आए थे। ईश्वर को नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे जहा पर चिकित्सकों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को उपचार के दौरान नरदीप की मौत हो गई थी। बुधवार को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन संजय ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164038