search

Mayawati Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा मुखिया मायावती को दी जन्मदिन पर बधाई

LHC0088 2026-1-15 13:27:44 views 915
  

सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती के 70वें जन्मदिन पर गुरुवार को जमकर बधाइयां मिलीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष को बधाई प्रेषित की। बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन पर बसपा की ओर से जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती के 70वें जन्मदिन पर उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि वे प्रभु श्रीराम से मायावती के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बसपा मुखिया को जन्मदिन पर बधाई प्रेषित की।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर मायावती का जमकर महिमामंडन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने जीवन भर प्रभुत्वादियों के ख़िलाफ़ जाकर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित व अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए जो रात-दिन अनवरत संघर्ष किया और संविधान विरोधी भाजपा और उनके संगी-साथियों को जिस तरह ललकारा,वो निरंतर रहे, इस कामना के साथ, उनको जन्मदिन की पुनः बधाई।

बसपा सुप्रीमो आज यानी 15 जनवरी 2026 को 70 वर्ष की हो गईं। उन्होंने 40 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। मायावती का जन्म दिल्ली के एक साधारण परिवार में हुआ था और राजनीति में आने से पहले वे एक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम से प्रभावित होकर वे राजनीति में शामिल हुईं और जल्द ही उनकी मुख्य उत्तराधिकारी बनकर उभरीं।

यह भी पढ़ें- \“2027 में BSP अकेले लड़ेगी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव\“, अपने 70वें जन्मदिन पर पार्टी प्रमुख मायावती ने फिर दोहराया
चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं

मायावती ने चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनीं। उनके 2007 से 2012 के कार्यकाल को विशेष रूप से याद किया जाता है, क्योंकि उस दौरान उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और सोशल इंजीनियरिंग (दलित और ब्राह्मणों का गठजोड़) के माध्यम से एक नया राजनीतिक प्रयोग सफल किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में Mayawati की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान Short Circuit, सुरक्षाकर्मियों ने नियंत्रित की स्थिति

प्रशासनिक तौर पर मायावती को एक आयरन लेडी के रूप में देखा जाता है, जो अपनी सख्त कार्यशैली और बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जानी जाती थीं। उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे, पार्कों और स्मारकों का निर्माण हुआ। जिनमें डॉ. बीआर अंबेडकर और कांशीराम के सम्मान में बनाए गए विशाल स्थल शामिल हैं। मायावती आज भी भारतीय राजनीति में करोड़ों वंचितों व दलितों के लिए आत्मसम्मान का प्रतीक मानी जाती हैं और बसपा की सर्वोच्च नेता के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166439