search

पश्चिमी चंपारण में बनेगा बच्चों के लिए खेल मैदान, स्थल किया गया चिन्हित

cy520520 2026-1-15 01:26:29 views 565
  

शहर में बनेगा बच्चों के लिए खेल मैदान। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, रामनगर। नगर परिषद क्षेत्र में बच्चों के खेलने के लिए अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम के अलावा कोई मैदान नहीं है। नगर परिषद क्षेत्र में इस स्टेडियम पर बड़े-बड़े बच्चे हीं खेलते हैं। छोटे बच्चों के लिए इसमें कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण छोटे बच्चे यहां नहीं आ पाते हैं। लेकिन अब नगर क्षेत्र में इसकी व्यवस्था होगी। जिससे छोटे बच्चे भी इसमें खेल सकेंगे।

नगर परिषद से खेल मैदान का निर्माण सबुनी पोखर के समीप पानी टंकी के पास होगा। बच्चों का खेल मैदान करीब 100 फीट लंबा एवं 50 फीट चौड़ा होगा। इस मैदान में बच्चों के खेलने से संबंधित सभी व्यवस्था रहेगी। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे आकर विभिन्न तरह के खेल का आनंद उठा सकेंगे। इस पर प्रस्ताव तैयार है।
10 लाख की लागत से बनेगा मैदान

नगर परिषद कार्यालय के सूत्रों की माने तो, इस खेल मैदान पर 10 लाख तक रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें बच्चों के लिए झूला, स्लाइडर के साथ अन्य तरह के खेल के साधन उपलब्ध होंगे। यह मैदान हरा भरा और फूल पत्तियों से सुशोभित रहेगा। जहां अपने बच्चों को ले जाने वाले अभिभावक भी बैठ सकेंगे और बच्चे को खेलते हुए देख सकेंगे।

इसका फायदा अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इसलिए इसका चयन सबुनी में किया गया है। वहीं नगर परिषद की तरफ से पार्क के लिए नारायणपुर में भी एक स्थल का चयन किया गया है। वहीं नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी होना है। जो बुडको के अधीन है।

यह भी पढ़ें- बेलसंड विधानसभा में जल्द बनेगा 30 बेड का अत्याधुनिक सीएचसी, दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा

यह भी पढ़ें- अवैध जमाबंदी पर प्रशासन का करारा प्रहार; कांटी में कृषि विभाग की 44 डिसमिल जमीन वापस, सीओ का आदेश रद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164047