दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है, हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। जागरण
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली और NCR क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और दिन में तेज धूप निकली, लेकिन ठंड का एहसास कम नहीं हुआ। ठिठुरन वाली ठंड बनी रही। NCR के दूसरे शहरों में भी ऐसे ही हालात रहे। गुरुवार को भी मौसम काफी हद तक ऐसा ही रहने की उम्मीद है। इसके बाद, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार से ठंड कम होने लगेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। यह पिछले दो-तीन दिनों की तुलना में ज़्यादा है। अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री ज़्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 51 प्रतिशत के बीच रहा।
बुधवार को दिल्ली में घने कोहरे की कोई खबर नहीं थी। IGI एयरपोर्ट पर सबसे कम विजिबिलिटी 350 मीटर (सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच) दर्ज की गई। सफदरजंग में सुबह 7:30 बजे विजिबिलिटी 200 मीटर थी, जो सुबह 9:00 बजे तक बढ़कर 500 मीटर हो गई।
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह दिल्ली में हल्के से घने कोहरे का अनुमान लगाया है। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बुधवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
इलाका न्यूनतम अधिकतम
सफदरजंग
20.0
3.8
पालम
16.0
4.4
लोधी रोड
19.3
3.6
रिज
18.2
4.6
आयानगर
19.2
4.0
राजघाट
17.8
7.1
मयूर विहार
17.2
5.1
NCR शहरों में बुधवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर न्यूनतम अधिकतम
गाजियाबाद
6.0
17.0
गौतम बुद्ध नगर
3.0
20.0
हापुड़
5.0
19.0
यह भी पढ़ें: गोबर उपलों से दाह संस्कार शुरू... दिल्ली के ज्वाला नगर श्मशान घाट पर MCD की नई पहल, होंगे ये फायदे |