search

Indian Railway News: रेलवे में मिलेगा अब सेवानिवृत्त सैनिकों को नौकरी का मौका, प्वाइंट्समैन बनाने के लिए हुआ MOU

cy520520 2026-1-14 20:57:37 views 1234
  

एमओयू साइन करते रेलवे व सैन्य अफसर।  



जासं, आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने प्वाइंट्समैन की कमी को दूर करने जा रहा है। भारतीय रेल में पहली बार किसी मंडल में सेवानिवृत्त सैनिकों को प्वाइंट्समैन बनाया जाएगा। इससे पूर्व उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 73 सेवानिवृत्त सैनिकों की भर्ती होगी।

बुधवार को डीआरएम कार्यालय में डीआरएम गगन गोयल और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट आर्गेनाइजेशन लखनऊ के कर्नल अनुराग कुमार ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। रेल संरक्षा की दिशा में उठाया गया यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्वाइंट्समैन की कमी दूर हो सकेगी।  

रेल मंडल आगरा के दायरे में नई दिल्ली-आगरा रेल खंड सहित अन्य आते हैं। हर दिन 350 से अधिक यात्री और इतनी ही गुड्स ट्रेनों का संचालन होता है। प्वाइंट्समैन का कार्य ट्रैक की निगरानी, प्वाइंट्स को बदलना सहित अन्य हैं। यह संरक्षा और सुरक्षा के नजरिए से अहम कड़ी होते हैं। मंडल रेल प्रशासन और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट आर्गेनाइजेशन लखनऊ के मध्य अनुबंध हुआ है।

इसके तहत पहले चरण में 73 सेवानिवृत्त सैनिकों को प्वाइंट्समैन बनाया जाएगा। तैनाती से पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुबंध पर हस्ताक्षर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना और आर्गेनाइजेशन की तरफ से कर्नल अनुराग कुमार ने किया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेल में इससे पहले सेवानिवृत्त सैनिकों को प्वाइंट्समैन पद पर नहीं रखा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164038