search

अयोध्या के महर्षि राम द्विवेदी समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल, युवा को बड़ी जिम्मेदारी

deltin33 2026-1-14 20:27:12 views 1039
  

महर्षि राम द्विवेदी- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  



जागरण संवाददाता, अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी से अयोध्या लोकसभा सीट छीनने वाली समाजवादी पार्टी अयोध्या में अपनी पैठ को अधिक मजबूत करने के प्रयास में है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या के युवा नेता महर्षि राम द्विवेदी को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर इसका संकेत भी दिया है।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता गोसाईगंज विधानसभा के पूर्व प्रभारी महर्षि राम द्विवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने महर्षि राम द्विवेदी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है।

इनका परिवार लंबे समय से फैजाबाद की राजनीति में सक्रिय है। महर्षि राम द्विवेदी के दादा महर्षि द्विवेदी को 23 वर्ष पहले समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में शामिल किया था। महर्षि राम द्विवेदी को पार्टी ने 27 वर्ष की आयु में ही प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है।

महर्षि राम द्विवेदी ने युवाओं और किसानों के हक की आवाज को बुलंद किया । उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। उनके कार्य को देखते हुए अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। महर्षि ने कहा कि मैं मजबूती और ईमानदारी के साथ दायित्व का निर्वाहन करूंगा। समाजवादी पार्टी की विचारधारा को प्रदेश से लेकर गांव गलियों तक प्रचारित प्रसारित करने का काम करूंगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477484