search

तेज रफ्तार कार शटर तोड़कर जा घुसी दुकान में, छत ढही; Airbags खुलने पर बची जान

LHC0088 2026-1-14 13:56:53 views 1239
  

आवास विकास कॉलोनी में दुकान के अंदर घुसी कार।  



जासं, आगरा। सिकंदरा आवास विकास कालोनी में सोमवार रात तीन बजे कर कुंज-कारगिल मार्ग पर तेज रफ्तार कार शटर तोड़कर दुकान में घुस गई। भीषण टक्कर से दुकान की छत भरभराकर कार पर गिर गई। कार में सवार चार युवक उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छत का मलबा हटाकर घायल युवकों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया।

एयरबैग खुलने से युवकों की जान बच गई। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार की रात 2:50 बजे की है। पुलिस के अनुसार बोदला निवासी अभिषेक वर्मा अपने तीन मित्रों के साथ कर कुंज से कारगिल की ओर आ रहे था। कार में उसके साथ आकाश निवासी सुरेंद्र नगर अलीगढ़, विकास निवासी मडराक अलीगढ़ और यश निवासी सिकंदराराऊ मौजूद थे।

चारों मित्र भगवान टाकीज से घर लौट रहे थे। सेक्टर नौ मेयर कैंप कार्यालय के पास कार तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। नबी गैराज का शटर तोड़ती हुई दुकान में घुस गई। भीषण टक्कर से दुकान की छत कार पर गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर वहां जुट गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

उन्हें एसएन मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार चालक अभिषेक वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन अन्य घायलों आकाश, विकास और यश की हालत खबरे से बाहर है।
  
गैराज में खड़े वाहन हुए क्षतिग्रस्त

हादसे में ध्वस्त हुए गैराज में दोपहिया वाहन खड़े थे। गैराज मालिक इरशाद रजा ने बताया कि दुकान किराए पर थी। उसमें रखी चार बाइक, दो स्कूटी समेत सात वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166419