search

पटना एयरपोर्ट: लो विजिबिलिटी का असर, दिल्ली-मुंबई की उड़ानें दो घंटे तक लेट

Chikheang 2025-11-26 19:07:37 views 668
  



जागरण संवाददाता, पटना। मौसम में अचानक बदलाव और कम दृश्यता का असर मंगलवार को हवाई यातायात पर स्पष्ट दिखा। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की दोनों प्रमुख फ्लाइटें करीब दो घंटे की देरी से आयीं और रवाना हुईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट एसजी-337 निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब के बाद रात 9:25 बजे उड़ान भर सकी। वहीं दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-170 भी दो घंटे की देरी से पटना पहुंची और आगे रवाना हुई।

इंडिगो की उड़ानों पर भी देरी का असर देखा गया। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-2134 तकरीबन 45 मिनट लेट होकर सुबह 11:47 बजे उड़ान भर पाई।

वहीं, इंडिगो की एक अन्य दिल्ली उड़ान 6ई-805 करीब डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुई। कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-6349 भी डेढ़ घंटे लेट होकर दोपहर 1:21 बजे पटना से रवाना हुई।

मौसम की मार से एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली उड़ान भी नहीं बच सकी और यह करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भरी। इसके अलावा, चार जोड़ी अन्य विमानों का संचालन भी 30 से 45 मिनट की देरी से हुआ।

यात्रियों को इस अचानक हुई देरी से काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मौसम में सुधार होने पर उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167985