search

स्मार्ट मीटर के चक्कर में घनचक्कर बन गए बिजली उपभोक्ता, DVVNL के चक्कर काटते-काटते परेशान

LHC0088 2026-1-14 13:28:01 views 651
  



जागरण संवाददाता, आगरा। स्मार्ट मीटर लगा रही मैसर्स जीएमआर कंपनी की गलतियाें का खामियाजा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के उपभोक्ता भुगत रहे हैं। समाधान के लिए उपखंड कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। आठ माह से लगातार चक्कर काटने के बाद भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

हालात ये हैं कि कंपनी से पत्राचार किए जाने के बाद भी समाधान न होने पर विभाग के अधिकारी असहज महसूस कर रहे हैं। किसी का मीटर किसी और के यहां लगा दिए गए हैं। जिनका सुधार नहीं हो पा रहा है।

मामला बोदला क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली सायरा बानो से जुड़ा है। इनके नाम पर दो कनेक्शन हैं। दोनों ही अलग अलग परिसरों पर कनेक्शन हैं। दोनों ही स्थानों से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के उद्देश्य से पुराने मीटरों को उखाड़कर ले जाया गया। एक कनेक्शन की संख्या 7634527000 है। दूसरे की 5024962920 है। दोनों ही स्थानों पर स्मार्ट मीटर बदल दिए गए।

कनेक्शन संख्या 7634527000 पर दूसरा मीटर लगा दिया। जिसके कारण रीडिंग बदल गईं हैं। इस गलती को सुधरवाने के लिए सायरा बानो खंड कार्यालय सिकंदरा साइट सी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन गलती सुधर नहीं पा रही है। जो अदला बदली हुई है उनकी रीडिंग में पांच लाख का अंतर है।

उपभोक्ता परेशान हैं। यह मामला तो उदाहरण भर है। बोदला के महेश कुमार, संतोष कुमार भी इसी समस्या से पीड़ित हैं। स्मार्ट मीटर लगाए तो जा रहे हैं, लेकिन इतनी गलतियां छोड़ी जा रही है कि उपभोक्ता खासे परेशान हैं।

  

  • कुल उपभोक्ता- पांच लाख
  • स्मार्ट मीटर लग चुके- 1.38 लाख



वेंडरों के कारण कुछ गलतियां हुई हैं। एक नंबर बदल जाने से इधर का उधर हो गया है। अब खुद कंपनी मीटर लगाए जाने का कार्य कर रही है। गलतियों को सुधारा जा रहा है।
अनिल कुमार, खंड इंचार्ज, मैसर्स जीएमआर


जिनके यहां पर स्मार्ट मीटर लगे हैं, वे उपभोक्ता आकर शिकायत दर्ज कराते हैं। कंपनी वालों को कहा भी जाता है। पत्राचार भी किया जाता है। जिससे सुधार हो सके।
राकेश कुमार, खंड अधिकारी, साइट सी, सिकंदरा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166363