search

जालंधर में हरगोबिंद नगर से बच्ची के अपहरण का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस जांच में जुटी

Chikheang 2025-10-8 06:36:42 views 1293
  घटमना के बारे में बताती बच्ची की मां शबनम व रिश्तेदार (फोटो: जागरण)





जागरण संवाददाता, जालंधर। हरगोबिंद सिंह नगर से बच्ची को उठाने का मामला सामने आया है। महिला शबनम ने बताया कि पति की दो शादियां हुई हैं और पहली पत्नी ही बेटी को उठाकर ले गई है। शबनम ने बताया कि बच्ची घर से अचानक गायब हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक महिला बच्ची को लेकर जाती दिखाई दी। वह महिला उसके पति की पहली पत्नी है, जिसने पहले भी विवाद के चलते उसे धमकाया था। इसकी सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।



थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर महिला की पहचान की जा रही है और जल्द ही बच्ची को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह अपहरण है या पारिवारिक विवाद, इसकी जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953