LHC0088 • 2025-12-18 07:35:47 • views 1241
निरीक्षण में स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित व हेल्थ सेंटर मिला बंद। फोटो जागरण
संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद्र प्रसाद ने बुधवार को माधोपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। सेंटर को बंद पाया। बनौली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से एएनएम पूजा भारती एवं पूजा कुमारी अनुपस्थित पाई गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बस्तवाड़ा स्वास्थ्य उप केंद्र में निरीक्षण टीम के आने के बाद एएनएम पहुंची। सिमरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी एएनएम एवं कर्मी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद व हेल्थ मैनेजर शहरेयार फारूकी ने माधोपुर, बनौली, बस्तवाडा एवं सिमरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। माधोपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ताला लगा देखा।
वहां पदस्थापित चिकित्सक डॉ. शंभू पंडित एवं एएनएम अभिलाषा कुमारी अनुपस्थित पाई गई। जबकि सीएचओ अभिषेक मेहरा पोलियो अभियान में सुपरवाइजर होने के कारण फील्ड वर्क में लगे थे। जांच की टीम बनौली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ दिनेश महावर पोलियो अभियान में कार्य के लिए गए थे।
बस्तवाड़ा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जांच टीम के पहुंचने के बाद वहां कार्यरत एएनएम शोभा कुमारी पहुंची। जबकि सिमरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एएनएम एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।
टीम ने सिमरी केंद्र का निरीक्षण किया। साफ सफाई एवं दवा की व्यवस्था की जानकारी ली। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कई जगह के अनुपस्थित कर्मी भागते हुए अपने सेंटर पहुंचे। अनुपस्थित चिकित्सक एवं एएनएम से जवाब तलब किया गया है। |
|