search

रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

LHC0088 2026-1-14 09:56:36 views 1257
  

रांची पुलिस ने धुर्वा से लापता दोनों बच्चे को सकुशल रामगढ़ के चितरपुर से बरामद कर लिया गया है।  



राज्य ब्यूरो, रांची। रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धुर्वा से लापता हुए दोनों बच्चे को सकुशल रामगढ़ के चितरपुर से बरामद कर लिया गया है।  

एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में रांची  पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।  पिछले 13 दिनों से लापता हुए दो भाई बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

दोनों बच्चे को रांची पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद किया है। साथ ही  पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनका सुराग देने वालों के लिए पुलिस ने चार लाख रुपये इनाम घोषित कर रखा था
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166395