search

Photos: सोनमर्ग और गुलमर्ग में -7 डिग्री तापमान, कश्मीर में जम गई नदियां और झीलें; स्नोफॉल का अलर्ट

deltin33 2026-1-14 07:57:41 views 535
  

कश्मीर घाटी की भीषण ठंड को दर्शाते हुए, जमी हुई जलराशि पर शिकारा लंगर डाले खड़ी हैं। तस्वीरें: साहिल मीर, दैनिक जागरण के लिए



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर में 16-17 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की सूरत में कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू में अगले तीन दिन तक कोहरा छाया रहेगा। घाटी पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है।

हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य तापमान से ऊपर चल रहा है, लेकिन रात में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। ट्रेन और हवाई सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं। गांदरबल जिले में पर्यटन स्थल सोनमर्ग माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ घाटी में सबसे ठंडा रहा।

  

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 24 जनवरी के बीच भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य तापमान से ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 180 के आसपास बना हुआ है।

  

राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.2, पहलगाम में 9.6 और गुलमर्ग में 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन दोपहर को मौसम खुला और धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  

कोहरे के कारण मंगलवार को जम्मू एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली दो उड़ाने रद की गईं। एक विमान ने सुबह 9.35 बजे और दूसरे को 11.20 बजे जम्मू पहुंचना था। वहीं, अहमदाबाद से आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान सुबह 11.25 बजे के बजाय दोपहर 1.25 बजे जम्मू पहंचा।

  

इसी तरह श्रीनगर से आने वाला इंडिगो का विमान 15 मिनट की देरी से 12.50 बजे पहुंचा। विमानों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं जम्मू संभाग में भी कोहरा के चलते ठंड बढ़ गई है, जिससे से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह व शाम वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477469