search

बादशाह ने की सीएम योगी से मुलाकात, गोरखनाथ मंदिर में गोरखनाथ के दरबार में टेका मत्था

cy520520 2026-1-13 22:26:43 views 547
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह ने मंगलवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के बैठक कक्ष में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट भी की।

गोरखपुर महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह के दिन मंगलवार को बॉलीवुड नाइट में अपनी गायन कला का प्रदर्शन करने आए गायक बादशाह ने मंचीय प्रस्तुति देने से पूर्व गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार गुरु गोरखनाथ के दरबार में मत्था टेका। विधि विधान से दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह फिर महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने रवाना हुए।

यह भी पढ़ें- खिचड़ी मेले की हर व्यवस्था पर CM योगी की नजर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का लिया जायजा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163991