search

वाराणसी में तापमान में ग‍िरावट शुरू, गलन का आने जा रहा है दौर, जान लें मौसम व‍िभाग की चेतावनी

cy520520 2026-1-13 11:56:56 views 665
  

मौसम व‍िभाग के अनुसार सप्‍ताह भर तक गलन का रुख और बना रहेगा।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में गलन का प्रकोप कम होने के बाद सप्‍ताह भर से गलन का दौर कुछ थमा है। वातावरण में कोहरे का प्रकोप भी थमा है तो द‍िन में होने वाली धूप भी लोगों को राहत दे रही है। इसके पीछे मौसमी बदलाव ज‍िम्‍मेदार था जो अब पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ के आने के बाद दोबारा बढ़ने की ओर है। माना जा रहा है क‍ि अब मंगलवार से मौसम का रुख दोबारा बदल जाएगा। इसकी वजह से सप्‍ताह भर तक गलन का रुख और बना रहेगा।  

मंगलवार की सुबह मामूली कोहरे का असर भी रहा तो दूसरी ओर पछुआ हवाओं का जोर भी लोगों को ठंड का अहसास कराता रहा। वातावरण में हवाओं का रुख तो बना रहा लेकि‍न बसंती हवाएं भी अपना अहसास कराती रहीं। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने अगले कुछ द‍िनों के ल‍िए गलन ओर कोहरे का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी क‍ि‍या है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले कुछ द‍िनों तक पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रहा है।  

बीते चौबीस घंंटों में अध‍िकतम तापमान 22.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.6 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 7.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.5 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 68% और अध‍िकतम 87% दर्ज की गई। आर्द्रता में आ रही कमी की वजह से अब गलन के आने का संकेत म‍िल रहा है। पश्‍चि‍मी व‍िक्षोभ का असर पहाड़ों से होकर गुजर रहा है ज‍ि‍सकी वजह से गलन का असर पूर्वांचल सह‍ित मैदानी क्षेत्रों में नजर आएगा। गलन के साथ ही पूर्वांचल में अब कोहरे का असर भी हो सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163933