search

झारखंड तेलंगाना का स्वास्थ्य माडल अपनाएगा,राज्य में मेडिको सिटी की स्थापना पर चर्चा

deltin33 2026-1-12 23:57:30 views 655
  

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेलंगाना का स्वास्थ्य माडल अपनाएगी।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेलंगाना का स्वास्थ्य माडल अपनाएगी।

उन्होंने सोमवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। कहा कि हैदराबाद आज देश का प्रमुख मेडिकल हब बन चुका है।

उसी माडल को झारखंड में अपनाकर राज्य के मरीजों को उच्चस्तरीय और सुलभ इलाज उनके अपने राज्य में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हैदराबाद स्थित एआइजी हास्पिटल सहित कई प्रतिष्ठित सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के साथ शीघ्र ही एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

हार्ट, किडनी, कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं अब झारखंड में ही उपलब्ध होंगी, जिससे राज्य के मरीजों को बाहर जाने की मजबूरी समाप्त होगी।

उन्होंने रेवंत रेड्डी के साथ झारखंड में मेडिको सिटी की स्थापना एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों को आमंत्रित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि झारखंड सरकार जमीन, बिजली, पानी एवं सुरक्षा उपलब्ध कराए तो तेलंगाना के प्रमुख मेडिकल समूह झारखंड में निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने झारखंड आने एवं प्रस्तावित मेडिको सिटी का निरीक्षण करने के आमंत्रण को भी स्वीकार किया।
हैदराबाद में बनेगा झारखंड भवन

इरफान अंसारी ने कहा कि हैदराबाद में झारखंड भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह मार्च माह में झारखंड को उपलब्ध हो जाएगा।

तेलंगाना सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अंसारी ने वहां इलाज करा रहे झारखंड के मरीजों से भी मुलाकात की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477436