search

भाजपा में कैसे मिलता है पद: बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भागलपुर में किया खुलासा

LHC0088 2026-1-12 23:56:51 views 894
  

बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भागलपुर में हुआ स्वागत।  



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि है। यहां काम के आधार पर कार्यकर्ता ऊपर बढ़ता है। दूसरी पार्टी में परिवार और जाति के आगे कुछ सोचा भी नहीं जाता। मेरे जैसे एक साधारण परिवार से आने वाला लड़का, जो शुरुआती दिनों में शिशु मंदिर में अपनी पढ़ाई किया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी छात्र संगठन से जुड़कर छात्र राजनीति की शुरुआत की, लंबे समय तक युवा मोर्चा में काम किया, वार्ड पार्षद रहा, फिर पार्टी ने विधायक बनाया। लंबे समय तक विधायक रहकर पार्टी का काम किया, तब आज पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। यहां एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं और पार्टी उसी हिसाब से जिम्मेदारी देती है।

उक्त बातें टाउन हाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के कई देशों को पीछे छोड़कर विकसित भारत की राह पर अग्रसर है। आने वाले समय में हम तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेंगे।

प्रधानमंत्री जो बोलते हैं वह होता है और वह करते हैं। 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और उसकी नींद गांव को विकसित करते हुए तैयार होगी, जिसका माध्यम हमारे किसान होंगे मजदूर होंगे। आज विपक्ष जी राम जी योजना के खिलाफ कर रहे हैं, पहले इसी योजना के तहत किसानों को 100 दिन की रोजगार गारंटी थी जो पूरा नहीं हो पाता था, लेकिन आने वाले समय में हम 125 दिन रोजगार गारंटी देंगे। विपक्षियों को आज के समय में राम के नाम से डर लगता है, जबकि देशवासियों को राम के नाम से योजना पसंद आता है। राम इस राष्ट्र के धरोहर है, हम विकास के साथ अपनी संस्कृति को भी आगे बढ़ते रहेंगे।

  

  

टाउन हाल के दूसरे तल्ले पर जिला कमेटी, कोर कमेटी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल में मोर्चा कमेटी और बूथ कमेटी को इस माह के आखिरी तक कंप्लीट और अपडेट करके प्रदेश कार्यालय को जमा करने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि हम अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हैं और संगठन की अपेक्षा पर काम भी मजबूती के साथ करते हैं। विधायक रोहित पाण्डेय और मुरारी पासवान ने कम शब्दों में सारगर्भित संबोधन किया। संचालन अभय घोष सोनू व धन्यवाद ज्ञापन योगेश पांडेय ने किया।

  

इससे पूर्व बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर सैकड़ो की संख्या में वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद के लोग डा. संजय सिंह व डा. रोशन सिंह के नेतृत्व में बैंड पार्टी नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। लोगों ने पहले उन्हें पगड़ी बंधवाई फिर वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर वह माल्यार्पण किया। नितेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को तलवार भेंट की। जीरोमाइल से टाउनहाल के बीच 32 स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद डा. एनके यादव, महापौर डा. वसुंधरा लाल, सुल्तानगंज नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता मनीष पांडे, जिला प्रभारी राजेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, अभय बर्मन, प्रीति शेखर, टुनटुन साह, अर्जित शाश्वत चौबे, पवन मिश्रा, बंटी यादव, श्वेता सिंह, वीरेश मिश्रा, आशीष पाण्डेय मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पर भागलपुर में बसरे फूल, कहा- कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता हमारी ताकत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166354