search

कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR मामले में जवाब देने के लिए पंजाब पुलिस ने मांगा 10 दिन का समय

cy520520 2026-1-12 23:56:49 views 568
  

पंजाब पुलिस ने कपिल मिश्रा पर किया था एफआईआर।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के मामले पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों ने सोमवार देर रात दिल्ली विधानसभा को अपने पत्र भेजे हैं। इन अधिकारियों ने अपने पत्र में जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मांगा है।

इन अधिकारियों में जालंधर के पुलिस आयुक्त, पंजाब के विशेष महानिदेशक (साइबर क्राइम) और पंजाब के पुलिस महानिदेशक शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा के सचिव को देर रात भेजे गए पत्र में जवाब देने के लिए 10 दिन का समय देने का अनुरोध किया गया है।

यहां बता दें कि दिल्ली विधानसभा द्वारा पंजाब पुलिस को भेजे गए नोटिस का 48 घंटे का समय सोमवार दोपहर 1 बजे पूरा हो गया था। इसके बाद दिल्ली विधानसभा आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के खिलाफ तैयारी कर रही थी। इसी दौरान देर रात पंजाब पुलिस के पत्र दिल्ली विधानसभा को प्राप्त हुए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली विधानसभा इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

इन पत्रों पर अपनी सहमति देती है या इस मामले में आगे की कार्यवाही करती है। दरअसल दिल्ली विधानसभा ने अपने सदन में दिए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वक्तव्य में अतिरिक्त सामग्री जोड़कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कर लेने को सदन का विशेषाधिकार हनन बताया है।

यह भी पढ़ें- लग्जरी सुविधाओं से लैस होगा क्रूज, एक साथ 40 लोग कर सकेंगे सफर; जानें कीमत और अन्य डिटेल्स
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163968