search

लुधियाना: जनकपुरी रोड पर व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बताया सड़क हादसा

Chikheang 2026-1-12 23:26:59 views 385
  

जनकपुरी रोड पर व्यक्ति की संदिग्ध मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, लुधियाना। जनकपुरी रोड पर साइकिल से जा रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप यह थे कि उसकी मारपीट के कारण मृत्यु हुई है, लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान जनकपुरी गली नंबर 6 निवासी मुकेश के रूप में हुई है।

थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार मुकेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वह जनकपुरी रोड से गुजर रहा था। जब वह सड़क पार करने लगा तभी एक तेज रफ्तार बुलेट चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हालांकि कुछ आरोप थे कि सड़क हादसे के बाद वाहन चालक से उसकी कहासुनी हुई और फिर मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। चौकी जनकपुरी के इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि यह सड़क हादसा था और किसी ने भी उसके साथ मारपीट नहीं की थी।

मेन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है और यदि कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है तो उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168425