search

पार्टी या साजिश? धनबाद के निरसा में पेट्रोल पंप संचालक को लगी गोली, गंभीर हालत में Durgapur रेफर

Chikheang 2025-12-18 04:36:53 views 1252
  

निरसा में पेट्रोल पंप संचालक को लगी गोली।  



जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चर्चित कारोबारी पारस सिंह के पुत्र राणा सौरभ सिंह को गोली लग गई। गोली देवियाना मोड़ स्थित उनके ही पेट्रोल पंप मां उमा शक्ति फीलिंग पॉइंट के पीछे खाली स्थान पर चली। गोली की आवाज से हलचल मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के बाद मौके से पुलिस ने एक खोखा, चार बीयर की बोतल, तीन केन बीयर, और चिखना बरामद किया है-जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। सौरभ सिंह के कंधे में गोली लगी है। पहले उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया।
अचानक चली गोली, दहशत में पेट्रोल पंप कर्मी

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की संध्या सौरभ सिंह अपने एक दोस्त के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसके बाद दोनों पेट्रोल पंप के पीछे खाली जगह की ओर गए। कुछ ही देर में अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप के कर्मी पीछे की ओर दौड़े, जहां सौरभ सिंह लहूलुहान हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उनके साथ आए दोस्त ने कार मंगवाई और उन्हें धनबाद के निजी अस्पताल पहुंचाया।
पार्टी के दौरान चली गोली? पुलिस की शुरुआती थ्योरी

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आशंका जताई जा रही है कि सौरभ सिंह अपने दोस्त के साथ वहां पार्टी मना रहे थे, इसी दौरान गलती से या आपसी गतिविधि के बीच गोली चल गई, जिससे वे घायल हो गए। अब सवाल यह है कि गोली खुद से चली या दोस्त ने चलाई, या कोई तीसरा एंगल भी है? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। घायल सौरभ सिंह के होश में आने और पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों में चर्चा, रहस्य बरकरार

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि घटना पार्टी के दौरान ही हुई है। मौके से मिली शराब की बोतलें और अन्य सामग्री इस आशंका को और मजबूत कर रही हैं। हालांकि, गोली किस हथियार से चली और हथियार किसका था-यह अब तक राज़ बना हुआ है।
पुलिस बोली: हर एंगल से जांच जारी

निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

बताया जाता है कि सौरभ सिंह का गोविंदपुर के रंगडीह में भी एक पेट्रोल पंप है और वे बिहार के बालू कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। निरसा की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस जांच के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953