search

शादी का झांसा देकर सात वर्षों तक किया शारीरिक शोषण, पीड़िता ने जशपुर थाने में कराई प्राथमिकी

deltin33 2026-1-12 14:27:23 views 1149
  

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ सात वर्षों तक शारीरिक शोषण किया गया।



संवाद सूत्र, चैनपुर,गुमला। गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने जशपुर (छत्तीसगढ़) थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का आरोप है कि जशपुर (छत्तीसगढ़) के पैकू गांव निवासी विनोद भगत ने उसे शादी का झांसा देकर अगवा किया और 2019 से फरवरी 2025 तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

इसके बाद उसे अकेली छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 28 साल पहले चैनपुर के आनंद भगत से हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं।
बुकमा जंगल में ले जाकर पहली बार दिया गया घटना को अंजाम

घटना की शुरुआत 28 अक्टूबर 2019 को हुई। उसका पति घर पर नहीं था। आरोपी विनोद भगत अपने भाई फूलमोहन के साथ घर पहुंचा, मारपीट की धमकी देकर उसे बुकमा के जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया।

इसके बाद पीड़िता को जशपुर के टिकैतगंज में किराए के कमरे में रखा और शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की।

गांव में बैठकें की गईं और सखी वन स्टाप सेंटर के माध्यम से आरोपी को समझाया गया। इसके बावजूद आरोपी ने जिम्मेदारी नहीं निभाई।

थक-हारकर पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का सहारा लिया। जशपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304