search

लाड-प्यार में बिगड़ गया था अय्यूब, पत्नी ने भी छोड़ा साथ; मां का सहारा बनने की जगह सुला दी मौत की नींद

LHC0088 2026-1-12 09:26:08 views 1001
  



जागरण संवाददाता, कौशांबी। आयशा के लाड-प्यार ने अय्यूब को बिगड़ैल बना दिया था। इकलौता होने की वजह से आयशा ने उसे कभी यह महसूस होने नहीं दिया कि पिता का सारा सिर पर नहीं है। अय्यूब के नशे की लत के कारण ही उसकी पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। घटना को लेकर पड़ोसी हतप्रभ हैं।

भरवारी के पुरानी बाजार निवासी 70 वर्षीय आयशा के पति याकूब की करीब 40 साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद आयशा ने घर के इकलौते चिराग अय्यूब को बहुत ही लाठ-प्यार से पाला। वह उसकी हर ख्वाहिश का बाखूबी ख्याल रखती थी। अय्यूब इस समय करीब 30 साल का है।

करीब सात साल पहले आयशा ने उसकी शादी की। आयशा ने सोचा का शायद बहू आने के बाद बेटे की आहत में सुधार हो जाए। लेकिन नतीजा ठीक उल्टा हुआ। वह पत्नी को मोहरा बनाकर मां से पैसा मांगने लगा। इससे परेशान पत्नी ने भी उसका साथ छोड़ दिया।

रविवार की रात मां की गला घोटकर हत्या करने के बाद बुत सरीखे बैठा अय्यूब शायद यही सोच रहा था कि अब उसके पास खोने के लिए बचा क्या है।

एएसपी राजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित कराया। एएसपी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166155