search

रामजन्मभूमि परिसर में नमाज की घटना के बाद ट्रस्ट ने संभाली कमान, अब खुद जांचेगा सुरक्षा व्यवस्था

LHC0088 2026-1-12 05:27:16 views 466
  



लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में नमाज पढ़ने की अनधिकृत चेष्टा के प्रकरण ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी सोचने पर विवश कर दिया है। इस संबंध में ट्रस्ट परिसर की निगरानी में तैनात सुरक्षा एजेंसियों से पूरे घटनाक्रम का विवरण मांगेगा।

ट्रस्ट सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र से बातचीत में यह संकेत मिले हैं। इसके बाद यह आशंका व्यक्त की जा रही कि आने वाले दिनों में परिसर की निगरानी व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

डा. मिश्र ने कहा, इस पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों व सुरक्षा अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद सभी की सहमति से ही कोई निर्णायक कदम उठाया जाएगा।

राम मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर कश्मीर के शोपियां का रहने वाला एबी अहद शेख दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ने का प्रयास करते पकड़ा गया था। इस घटना से मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी चिंता में पड़ गए हैं। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ट्रस्ट आगामी दिनों में सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक करेगा।

  

इसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की सहमति पर सुरक्षा में कुछ परिवर्तन किए जाने पर विचार होगा। ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र ने कहाकि मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास करना गलत है। राम मंदिर में समाज के सभी धर्मों के दर्शनार्थियों का निरंतर आगमन हो रहा है।

भक्ति भाव से पहुंचने वाले किसी श्रद्धालु का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। बताया कि अभी वह बाहर हैं। लौटने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से पूरा ब्योरा लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
दर्शन समाप्त होने पर रात्रि में भी खंगाला गया रामजन्मभूमि परिसर

जासं, अयोध्या : राम मंदिर परिसर में कश्मीरी नागरिक के पकड़े जाने के बाद शनिवार को दर्शन समाप्त होने के बाद रात्रि दस बजे से 12 बजे तक दो घंटे सघन जांच अभियान चलाया गया। स्वयं एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने इस सर्च अभियान का नेतृत्व किया।

उन्होंने एटीएस कमांडो और बम डिस्पोजल व श्वान दस्ते के साथ राम मंदिर प्रांगण, दर्शन लेन, परकोटा व इनमें बने पूरक मंदिरों और सप्तर्षि मंदिरों के आसपास सघन निरीक्षण किया और परिसर के प्रत्येक कोने की जांच कराई।

इसके बाद यात्री सुविधा केंद्र, यात्री सेवा केंद्र, सभी चेक पोस्टों व प्रवेश द्वारों, बैगेज स्कैनर व डी-वन प्वाइंट आदि की चेकिंग करा कर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को हर पल नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

इसके साथ कंट्रोल रूम में 24 घंटे तैनात रहने वाले 32 पुलिसकर्मियों को हर घंटे की सीसीटीवी फुटेज खंगालते रहने का निर्देश दिया है। एसपी सुरक्षा ने बताया कि परिसर मेें तैनात क्षेत्राधिकारी को भी कंट्रोल रूम से निगरानी को कहा गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166155