search

यमुनानगर: नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच

LHC0088 3 hour(s) ago views 934
  

नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्रोफेसर कालोनी से गुजर रहे नाले में रविवार को अधेड़ का शव मिला है। मृतक की पहचान श्यामनगर कालोनी निवासी 55 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। उसे कम दिखाई देता था। ऐसे में वह काम से लौटते समय नाले में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

प्रोफेसर कालोनी की एक महिला सुबह लगभग 10 बजे घर का कूड़ा डालने के लिए जिमखाना क्लब के पीछे नाले के पास गई थी। वहां उसे श्मशान घाट के आगे नाले में स्लैब के नीचे व्यक्ति का शव दिखा। जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।

रामपुरा चौकी से पुलिस टीम भी पहुंच गई। रस्सी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की आधी पैंट भी उतरी हुई थी। रामपुरा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक विनोद कार वाशिंग सेंटर पर कार्य करता था। वह शराब का भी आदी था। इसके साथ ही उसे रात के समय कम दिखाई देता था। ऐसे में अंदेशा है कि वह रात को नाले में गिर गया।
नाले पर नहीं स्लैब

प्रोफेसर कालोनी से गुजर रहे नाले पर कई जगहों पर स्लैब नहीं है। ऐसे में यहां पर किसी भी वाहन या व्यक्ति के गिरने की आशंका रहती है। जगह-जगह से नाले की स्लैब खुली पड़ी है। कई बार इसमें आवारा पशु भी गिर चुके हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि नाले पर स्लैब होनी चाहिए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148493

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com