search

कांगड़ा घृत पर्व: 17 क्विंटल मक्खन से होगा मां बज्रेश्वरी का भव्य शृंगार, शुरू हुआ मंदिर की सजावट का काम

Chikheang 2026-1-11 23:27:07 views 954
  

17 क्विंटल मक्खन से होगा मां बज्रेश्वरी का भव्य शृंगार



जागरण संवाददाता, कांगड़ा। कांगड़ा के श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में जिलास्तरीय घृत पर्व के लिए 21 क्विंटल मक्खन तैयार हो चुका है। इसके साथ ही भगवती जागरण के लिए तैयारियां और मंदिर परिसर को देसी-विदेशी फूलों से सजाने का कार्य भी शुरू हो गया है।

इसके अलावा मुख्य मंदिर की सजावट का काम भी शुरू हो गया है। हालांकि, देसी घी से मक्खन बनाने के लिए अभी तक पुजारियों के पास दो दिन समय है। 25 क्विंटल देसी घी मंदिर प्रशासन के पास पहुंच गया है।

पिछले वर्ष 17 क्विंटल मक्खन से माता की पिंडी का शृंगार किया गया था। इस साल भी 17 क्विंटल मक्खन से ही माता की पिंडी का शृगांर किया जाएगा। बचे हुए मक्खन से मंदिर परिसर में स्थित क्षेत्रपाल महाराज का शृंगार किया जाएगा।

श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में इस भव्य आयोजन को देखने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। कांगड़ा प्रशासन ने आयोजन की भव्यता को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गौरतलब है कि देसी घी को 101 बार ठंडे पानी में रगड़- रगड़कर मक्खन तैयार किया जाता है। मक्खन बनाने में जुटे पंडित सूर्यांश शर्मा, रितिक शर्मा व सक्षम शर्मा ने बताया कि माता के आशीर्वाद से घृत पर्व के सभी कार्य स्वयं हो जाते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168294