search

चिराग पासवान के कार्यक्रम में हंगामा, एक-दूसरे कंबल छीनकर भागे लोग

cy520520 2026-1-11 16:56:59 views 1020
  

चिराग पासवान के कार्यक्रम मे हंगामा। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के हाजीपुर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कंबल वितरण कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अनुमान से अधिक लोग वहां पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई और लोग एक दूसरे के कंबल छीनने लगे।

शुरुआत में तो चिराग पासवान ने अपने हाथों से कुछ लोगों को कंबल दिए लेकिन अफरा-तफरी बढ़ती देख, वह मौके से निकल गए। जिन लोगों को कंबल नहीं मिला उनमें नाराजगी देखने को मिली। कंबल ना मिलने से नाराज लोगों ने मौके पर मौजूद स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह को घेर लिया और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।
कंबल न मिलने से नाराज दिखे लोग

लोगों ने विधायक से कार्यक्रम में अव्यवस्था की शिकायत की और कंबल नहीं मिलने का उलाहना भी दिया। इस बात पर भाजपा विधायक ने पल्ला झाड़ने हुए कहा गया कार्यक्रम चिराग पासवान का है, इसके बाद वह भी वहां से निकल गए।

नाराज लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कंबल वितरण के नाम पर बुलाया गया था लेकिन कंबल खास लोगों को ही दिए गए क्या वोट सिर्फ वही लोग देते हैं।

यह भी पढ़ें- CM नीतीश की वजह से लालू की पार्टी को म‍िला जीवनदान; चिराग पासवान ने बताया क्‍यों म‍िट जाएगा RJD का नामोनिशान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163403